Saturday 25 April 2020

बात शिक्षा की

आज कोलकाता में बहुत साफ़ साफ़ इंद्रधनुष दिखाई दिया।कोलकाता की सुबह  और शाम दोनों ही बहुत सुन्दर हो गई हैं।जब से  कोरोना नाम के वायरस का आक्रमण हुआ है तब से बहुत कुछ ऐसा हुआ है जो हम करना चाहते थे। जरा ध्यान से दखिएगा  सब फोटो और सोचिएगा जरूर कि ऐसा  क्या किया जाए जो सब कुछ हमेेशा के लिए ऐसा ही रहे। अगर हम कुछ 

बातों का ध्यान रखें तो ऐसा हो सकता है। इनसान भी बङा अजीब सा जीव है। जब तक कहीं से दबाव न पङे तब तक न ही सुनता है न ही रूकता है। आज भी बहुत से लोग बिना वजह ही बाहर निकल रहे हैं। मौके की नज़ाकत को समझिए। सरकार और प्रशासन को मदद कीजिये। लोकडाऊन हमारी सुरक्षा के लिए ही है। 
आज की सजा कल का मजा 
कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। 
करना चाहते हैं इसे खत्म 
तो घर रहकर ही लङेगे हम।

No comments:

Post a Comment