हिन्दी दिवस
जो सबकी राष्ट्र भाषा है, वह हिंदी प्यारी भाषा है।
हिन्दी का सम्मान करें हम,
दुनिया में इसका नाम करें हम,
नाज भी इस पर कर ले हम,
प्रेम भी इससे कर ले हम,
पहचान मेरी ये भाषा है, वह हिंदी प्यारी भाषा है।
वैसे सभी भाषाओं का,
अपना अपना ग्यान है,
कैसे लेकिन हम ये भूलें,
हिन्दी हमारी जान है,
अभिमान मेरा ये भाषा है, वह हिंदी प्यारी भाषा है।
हर हिन्दुस्तानी को अब,
अपना कर्ज चुकाना है,
जैसे हो हर हाल में हो,
इसका मान बढाना है,
संस्कार मेरे ये भाषा है, वह हिंदी प्यारी भाषा है।
आओ मिलकर प्रण ये कर ले,
अपनी भाषा में खुद को रंग ले
मान हमेशा इस पर कर ले ,
बात हमेशा इससे कर ले,
अपनेपन का भाव ये भाषा है, वह हिंदी प्यारी भाषा है।