General topic
Thursday 22 October 2020
Saturday 17 October 2020
Thursday 15 October 2020
Saturday 3 October 2020
Monday 14 September 2020
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं 💓🙏
हिन्दी दिवस
जो सबकी राष्ट्र भाषा है, वह हिंदी प्यारी भाषा है।
हिन्दी का सम्मान करें हम,
दुनिया में इसका नाम करें हम,
नाज भी इस पर कर ले हम,
प्रेम भी इससे कर ले हम,
पहचान मेरी ये भाषा है, वह हिंदी प्यारी भाषा है।
वैसे सभी भाषाओं का,
अपना अपना ग्यान है,
कैसे लेकिन हम ये भूलें,
हिन्दी हमारी जान है,
अभिमान मेरा ये भाषा है, वह हिंदी प्यारी भाषा है।
हर हिन्दुस्तानी को अब,
अपना कर्ज चुकाना है,
जैसे हो हर हाल में हो,
इसका मान बढाना है,
संस्कार मेरे ये भाषा है, वह हिंदी प्यारी भाषा है।
आओ मिलकर प्रण ये कर ले,
अपनी भाषा में खुद को रंग ले
मान हमेशा इस पर कर ले ,
बात हमेशा इससे कर ले,
अपनेपन का भाव ये भाषा है, वह हिंदी प्यारी भाषा है।
Thursday 3 September 2020
बदलाव
एक सुनहरा मौका उन लोगों के लिए जो समाज के लिए निस्वार्थ सेवा करना चाहते हैं और बच्चों को भी सिखाना चाहते हैं। जो भी आगे आना चाहते हैं आइए ये मेरा इंडिया उनका करता है।